मुस्लिम समाज के लोग मेहता पार्क से कलक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालते हुए।
- फोटो : ETAH
एटा। इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने मेहता पार्क से कलक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी रमेश शर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उच्चतम न्यायालय में वसीम रिजवी द्वारा कुरान-ए-मजीद से 26 आयतें निकाले जाने पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान वारसी की अध्यक्षता में मेहता पार्क पर मुस्लिम समुदाय के लोग, उलेमा, हाफिज आदि ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर मौन जुलूस निकाला। जुलूस घंटाघर, शहर कोतवाली, हाथी गेट, गांधी मार्केट, होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां प्रशासनिक अधिकारी रमेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि पीआईएल को तुरंत खारिज किया जाए और दोषी व्यक्ति विरुद्ध देश में नफरत और अराजकता फैलाने, लोगों को तोड़ने की साजिश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर असरार अहमद, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद फरमान अब्बासी, हसीन खान, सिद्दीक अहमद, चोब सिंह धनगर एडवोकेट आदि शामिल रहे।