अलीगंज ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में मंच से बोलते विधायक सत्यपाल सिंह
- फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। विकास खंड के सभागार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। चार साल के बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास खंड के सभागार में ब्लाक प्रमुख सीमा यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। 119 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 73 सदस्यों ने भाग लिया। 18 प्रधान तथा एक जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरकार ने जो लाभकारी योजनाएं चलाईं है उसमें अपात्र लोग काफी आगे है। पात्रों को इसका लाभ पूरी तरह से नही मिल पा रहा है। ब्लाक प्रमुख सीमा यादव ने कहा कि क्षेत्र में विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। सभी सदस्य अपने-अपने गांव का प्रस्ताव बनाकर दे जिससे प्रत्येक गांव में विकास कार्य शुरू कराया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी पीएलमोर्य, पुलिस उपाधीक्षक अजय भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अलीगज। नगर के मुहल्ला बालकिशन आर्यनगर में अथर्व वेद पारायण यज्ञ 24 नवबंर को आयोजित किया जाएगा जिसमें आर्य जगत के विख्यात प्रवक्ता आचार्य वागीश तथा आगरा के वक्ता हरीशंकर के अलावा लखनउ के आचार्य के द्वारा जनकल्याण की भावना के द्वारा वेद अलंकार तथा अन्य जनकल्याण के संबंध में अपना उदबोधन करेगें। जिला उप आर्य प्रतिनिधि सभा के सदस्य रामेश्वर दयाल आर्य ने सभी आर्यसमाज के लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संवाद