फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मेडिकल के छात्र से 3 लाख ठगे

Tue, 24 Oct 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में एक मेडिकल के छात्र ने क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने की रिपोर्ट लिखाई है। इसमें कहा कि पहले मैसेज भेजकर वार्ता शुरू की गई और धीरे-धीरे फंसाते चले गए। बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



कासगंज रोड स्थित भार्गव नगर निवासी ओम चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि वह एएसएमसी मेडिकल कॉलेज फिरोजाबद का छात्र है। 28 सितंबर को टेलीग्राम पर व्हाइट्सएप नंबर से मैसेज आया और बाद में पलक शर्मा ने आसान टास्क करके पैसा कमाने के बारे में बताया। इसके बाद कई लोग जुड़ते गए और मेरे खाते से इन्वेस्ट करने के लिए खाता और आधार कार्ड सत्यापित करने के लिए ले लिया। कहा कि 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे ट्रेडिंगा एंड फाइनेंस डिपार्टमेंट से बात हुई और अगले दिन प्रकियाएं बताने के लिए समय दिया गया। 30 सितंबर की सुबह 10 बजे खाते में मौजूद 341290 रुपये पार कर लिए गए। जब संपर्क करने का प्रयास किया तो पूरा ग्रुप ही डिलीट कर दिया गया। तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया। बताया कि यह रकम मेडिकल कॉलेज की फीस जमा करने के लिए पिता ने खाता में डाली थी, जिसे साइबर ठगों ने पार कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि छात्र ने एसएसपी के पास शिकायत की थी आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामला साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें