फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लेखपाल सहित 7 के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन नाम करने की रिपोर्ट

Tue, 24 Oct 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में नायब तहसीलदार, दो लेखपाल, दो राजस्व निरीक्षक सहित 7 लोगों के खिलाफ सेवानिवृत्त सैनिक ने धोखाधड़ी कर पैतृक जमीन को दूसरों के नाम करने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि क्षेत्र में तैनात रहे तत्कालीन लेखपाल की मिली भगत से धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी सेवानिवृत्त ओर्नरी लेफ्टीनेंट रघुनंदन सिंह ने तत्कालीन लेखपाल सुरेश यादव, मौजूदा लेखपाल मोहित कुमार, राजस्व निरीक्षक तत्कालीन व मौजूदा, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र, अपने पुत्र सौरभ व अन्य राजस्वकर्मी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला अदालत के आदेश पर लिखा गया है। आरोप है कि वर्ष 1971 में पाकिस्तान युद्ध में शामिल हुआ था, इस युद्ध में शामिल होने वाले सैनिकों को सरकार की ओर से बंजर जमीन के पट्टे दिए गए थे।
गांव में करीब 15 बीघा का पट्टा था। मौजा गढि़या यादगारपुर में विभिन्न गाटा संख्या में है। एक ही नाम के दूसरे व्यक्ति रघुनंदन पुत्र नेमसिंह की भी गांव में जमीन है, लेकिन वर्ष 2013 में मौत हो गई। इसके पुत्र सौरभ ने नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों से सांठगांठ धोखाधड़ी से खसरा खतौनी आदि में अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि वह जीवित है और वर्तमान में फरीदाबाद हरियाणा में रह रहा है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें