फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी से विवाद पर मैकेनिक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में अपनी नानी के यहां रह रहे युवक ने सोमवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विनीत पुत्र रामकुमार (28) निवासी सिराऊ थाना जैथरा अपनी नानी के यहां महाराणा प्रताप नगर में रहता था। शहर की ही एक दुकान पर कार संस्पेंशन की मरम्मत का कार्य करता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे उसने घर के आंगन में जाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात के वक्त उसके नाना पेशाब करने के लिए उठे तो उन्होंने उसे फंदे से लटके हुए देखा। इसके बाद आसपड़ोस के साथ मिलकर एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया जिन्होंने साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के भाई विपिन पांडेय ने बताया कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 4 माह से वह दिल्ली में अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी को करीब ढाई साल हो चुके थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर विनीत ने यह कदम उठाया। उसके घर में बूढ़े नाना-नानी भी रहते हैं। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें