फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एमसीएच की बिजली दोपहर बाद हुई गुल, जांच रिपोर्ट को परेशान रहे मरीज

Sat, 03 Jun 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बनी एमसीएच बिल्डिंग में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बिजली गुल हो गई। इससे पैथोलॉजी में मरीजों की जांच रिपोर्ट मिलना बंद हो गई। जांच मशीन भी ठप हो गईं। मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक विंग की बिजली गुल रही और जांच-रिपोर्ट संबंधी काम रुके रहे।सुबह आठ बजे से मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो जाती है। इन दिनों उल्टी, पेट दर्द, दस्त, बुखार आदि रोग से ग्रसित मरीज इलाज के लिए वहां पहुंचते हैं। कॉलेज में प्रतिदिन 1100 से 1200 तक मरीजों के नए पर्चे बनते हैं। पर्चा बनवाने के बाद मरीज कतार में लगकर चिकित्सक को दिखाता है। जहां चिकित्सक जरूरत के अनुसार मरीज को खून आदि की जांच कराने के लिए लिखते हैं।
विज्ञापन

लैब में सैंपल देने के बाद जांच रिपोर्ट ढाई से तीन घंटे में मिलती है। तब तक चिकित्सक उठ जाते हैं। ऐसे में मरीजों को दूसरे दिन दौड़ लगानी पड़ती है। शनिवार को कॉलेज में स्थिति और बदतर हो गई। दोपहर के 12.30 बजे के करीब एमसीएच विंग की बिजली गुल हो गई। इस दौरान मरीजों की जांचें होना और रिपोर्ट मिलना बंद हो गई। करीब तीन बजे बिजली आई। तब जाकर मरीजों को रिपोर्ट मिलना शुरू हुई। तब तक अधिकांश मरीज परेशान होकर जा चुके थे।

बोले मरीज
बुखार की दिक्कत है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने खून की जांच कराने के लिए लिख दिया। सैंपल 12 बजे से पहले दे दिया था। लेकिन रिपोर्ट मिल ही नहीं पा रही है। अब तो चिकित्सक भी चले गए हैं।
विज्ञापन

रवि, नगला कंचन

बुखार के अलावा पेट में समस्या है। चिकित्सक ने जांच के लिए लिखा। 11 बजे सैंपल दे दिया था। रिपोर्ट के लिए एक बजे के बाद बुलाया। वहां पहुंचे तो बिजली नहीं थी।
विज्ञापन

प्रीती, रैवाड़ी मोहल्ला


दोपहर के बाद बिजली को लेकर समस्या हुई थी। इससे थोड़ी दिक्कतें हुई हैं। मरीजों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें