फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिट्रा में जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ

Mon, 28 Nov 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माउंट लिट्रा जी स्कूल में तीन दिवसीय द्वितीय इंटर स्कूल जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन रहे। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वाणिज्यकर वरुण त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान माउंट लिट्रा के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अन्य सांस्कृ ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन सुभाष चंद्र गुप्ता, मैनेजर दीपक गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं प्रिंसिपल अभिषेक मजूमदार ने अतिथियों का बुकें देकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में अलीगढ़ के गुरुकुल स्कूल, विजिटम स्कूल, एसके मेमोरियल, हैरिटेज, गुडवाइन, रेडियन स्टार, सेमफोर्ड, टीकाराम, ताइक्वांडो क्लब, अलीगढ़ मॉडल स्कूल, अल्कतर एवं जेपी एकेडमी की टीमों चैंपियनशिप में भागीदारी ली। चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट इरफान रहीम अली, सचिव भुवनेश शर्मा, कोआर्डिनेटर हरप्रीत सिंह, संजय बौहरे, प्रदीप सीए, राजीव शर्मा, प्रवीन जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें