फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने का युवतियों ने लिया संकल्प

Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं मतदाता बनने को फार्म भरे। मतदान की शपथ ली।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार है। मतदान नहीं करने से लोकतंत्र कमजोर होता है। विकास कार्य प्रभावित होते हैं। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी दिया। इस मौके पर विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक जयंत गुप्ता, प्राचार्य डा. शशि बाला यादव, डा. रंजना, डा. मंगला तालेगांवकर, सोफिया खातून, पल्लवी, रागिनी, प्रियंका शर्मा, रिचा माहेश्वरी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें