नयाबांस के पास जंगल में आग लगा गई। तेज धूप और हवा के झोंको में कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। तीन घंटे तक धधकती रही। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। दर्जनों पेड़ राख हो गए।
उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार दोपहर के समय जंगल में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी मिरहची थाना क्षेत्र के नयाबांस गांव के पास हुई।
विज्ञापन
एटा-मारहरा मार्ग पर निचली गंग नहर के किनारे बसे ग्राम नयाबांस में नदी किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। धुएं के गुबार भी दूर से देखने को मिल रहे थे। आसपास के किसानों को डर था कि कहीं खेतों तक आग न पहुंच जाए।
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक काफी संख्या में पेड़ जल चुके थे।