फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकाबपोश युवकों ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ को पीटा, बिजली चालू करने की धमकी देकर भागे

Wed, 05 Aug 2026 08:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ से मारपीट की। बिजली आपूर्ति जल्द चालू करने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसओ को नकाबपोश युवकों ने पीटा। आरोप है कि तीन अगस्त को दो बाइक पर सवार पांच युवक उपकेंद्र परिसर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए एसएसओ पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और जाते-जाते बिजली आपूर्ति जल्द शुरू करने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


पीड़ित एसएसओ अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को वह मलावन विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। लाइनमैन विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश युवक उपकेंद्र में घुसकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनका मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। बताया कि इससे पहले एक अगस्त को भी कुछ लोगों ने पीटा था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

आरोप है कि उस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और दोबारा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें