फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मंडनपुर में मंगलवार की रात उपचार के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

गांव मंडनपुर निवासी शिम्मी उर्फ शर्मिला देवी (30) पत्नी अंकुर की मंगलवार रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर मायके वालों को देकर रात में ही शव गांव लेकर आ गए। इसके बाद मायके वालों ने हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही एसडीएम जलेसर भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विवाहिता के भाई अनमोल निवासी जिन्हैरा का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरी नहीं कर पाए, वहीं बहन ने चार माह पूर्व बेटी को जन्म दिया था तभी से तबियत खराब रहने लगी थी। ससुराल वाले दो लाख रुपये देने पर इलाज कराने की बात कह रहे थे, इलाज में लापरवाही बरती गई इसलिए बहन की मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं विवाहिता के ससुर श्यामवीर का कहना है कि पुत्रवधू कई दिनों से बीमार चल रही थी, जलेसर में निजी चिकित्सकों से इलाज कराया लेकिन आराम नहीं मिलने पर आगरा ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, तबियत ज्यादा खराब होने पर दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया और रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्रवधू के मायके वालों ने पुलिस को गोली मारकर हत्या करने की गलत सूचना देकर बुला लिया, एसडीएम भी मौके पर आए और शव का निरीक्षण किया गया। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें