फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हन के रूप में विदा की बेटी, छह महीने बाद उठी अर्थी...ऐसी अनहोनी, जिसका किसी को न था अंदाजा

Mon, 06 Jan 2025 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता की मौत हो गई। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव लालपुर जहांगीराबाद में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। रविवार की देर रात सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव करचला थाना सहायल जिला औरैया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पुत्री अंजली (20) का विवाह 6 माह पूर्व गांव लालपुर जहांगीराबाद निवासी विनीत सक्सेना के साथ किया था। उसे समय समर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और कुछ दिनों बाद ही अंजली को परेशान करने लगे। कई बार अंजली ने फोन कर हम लोगों से इस मामले में शिकायत भी की थी। हमने सोचा धीमे-धीमे सब कुछ सही हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रविवार रात इन लोगों ने मेरी पुत्री को मारकर फंदे पर लटका दिया और फरार हो गए।

बताया कि पड़ोस के लोगों ने फोन कर हमको सूचना दी और 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। आरोप है कि ससुराल वालों ने पुत्री को पीटा भी है, जिससे उसकी पीठ पर नीले निशान पड़े हुए हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें