कला संस्कृति का बेजोड़ संगम है मार्गशीर्ष मेला: मंडलायुक्त
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने गुरुवार को मेला मार्गशीर्ष का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मार्गशीर्ष मेला कला संस्कृति का बेजोड़ संगम है। भगवान वाराह व गंगा की इस पवित्र भूमि पर मेले का आयोजन सुखद अनुभुति देता है। इस दौरान गंगा घाट तक दीपों की जगमग और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन के साथ मां गंगा की पूजा, आरती उतारी की। भक्तों ने गंगा में दीप दान दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने नृसिंह द्वार पर मेले का शुभारंभ करते हुए फीता काटा। जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने इस मौके पर कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेले में संस्कृति और परंपरा से नई पीढ़ी रूबरू होती है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष अर्चना यादव की ओर से उनके प्रतिनिधि पप्पू यादव ने सभी का स्वागत किया। मौके पर एडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एएसपी हरेंद्र यादव, सीएमओ डा. रंगजी द्विवेदी, एसडीएम भरतलाल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल, आचार्य वंशीधर, शशिधर, उपेंद्र मिश्रा, सुरेश पटियात, सतीश भारद्वाज, मोहन तिवारी, ओम सिंह मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मेले के प्रमुख स्नान पर्व
10 दिसबंर को मार्गशीर्ष एकादशी का पहला स्नान
11 दिसबंर को मार्गशीर्ष द्वादशी का स्नान
12 दिसबंर को नागा साधुओं का शाही स्नान
13 दिसबंर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा स्नान