फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल पेन कार्ड अनिवार्यता का विरोध

Sun, 17 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में रविवार को जिला सराफा एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सराफा कारोबारियों ने सोने चांदी की खरीद में पैन कार्ड के अनिवार्यता को वापस लेने और जीएसटी में सराफा व्यवसाय में दो फीसदी कर प्रस्तावित किए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल नगर महामंत्री सत्यप्रकाश गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यवसाय को चौपट करने का मंसूबा बना रखा है। दो लाख के आभूषण खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता निर्धारित की है। जो गलत है। सराफा कारोबारी राजेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, दीपक चेयरमेन ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी देश में लागू करने जा रही है। जीएसटी में सराफा कारोबार में दो प्रतिशत की दर से कर प्रस्तावित किया है। जो गलत है।
प्रभु पार्क से शुरू हुआ कैंडल मार्च बाजार में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पदम बोहरे, मनोज अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, जाकिर हुसैन, रोबिन सिंह, सुशील अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें