फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हैंडपंप पड़े हैं खराब

Wed, 02 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कई हैंडपंप खराब हैं, इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। विद्युत समस्या के चलते पालिका की पेयजल सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। ऐसे में खराब हैंडपंप बाशिंदों की समस्या को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में लग हैंडपंप खराब पड़ा है। इसी मोहल्ला में महेंद्र राठौर के घर के सामने लगा एक अन्य हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इसके पास में ही सत्यवीर कश्यप के निवास के पास लगा हैंडपंप भी रीबोर की स्थिति में है। गंजडुण्डवारा रोड स्थित गैस एजेंसी के पास लगा हैंडपंप महीनों से तकनीकी खराब  के कारण लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम है। रेलवे रोड स्थित न्यू कालोनी में लगा हैंडपंप भी खराब है। मोहल्ला मिश्राना में रामकृष्ण के घर के पास लगा हैंडपंप और सत्यप्रकाश मिश्रा के घर के सामने लगा हैंडपंप भी खराब है। मोहल्ला शेखान, मोहल्ला बाल्मीकान, मोहल्ला टोला सहित कई जगहों पर लगे हैंडपंप भी खराब हैं। बाशिंदों की शिकायत के बाद भी इनको ठीक नहीं कराया गया। कसबे के नरेंद्र कुमार, वीरेश सिंह, पप्पू सिंह, रहीम, इरशाद, विपिन कुमार आदि ने हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें