फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह गिरे होर्डिंग्स

Sun, 08 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात को यकायक हुई बारिश से लोग सिहर उठे। ठंड एक बार फिर बढ़ गई। तेज हवाओं से आंधी-तूफान जैसे हालात बन गए। कई जगह होर्डिंग्स गिर गए। वर्षा से कई जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन



शनिवार शाम तक सामान्य रहा दिन रात होते ही बदलने लगा। रात में तेज हवाओं के साथ आई बरसात से तूफान जैसी स्थिति बन गई। तेज हवा में टिन और होर्डिंग उखड़ने लगे। वहीं पेड़ आदि टूट गए। शहर में ही आधा दर्जन स्थानों पर टूटे पेड़ व डालियां सड़कों पर थे। वहीं रोडवेज बस स्टैंड, पीपल अड्डा आदि स्थानों पर सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग फट गए और धाराशाही हो गए। मकानों की छतों पर रखा हल्का सामान उड़ गया। कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोग घंटों परेशान रहे। गिरे तापमान के चलते फिर लोगों को रजाई-कंबल का सहारा लेना पड़ा। कुछ घंटों पहले तक पंखा चलाकर बैठे लोग रजाइयों में दुबकने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें