फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की निगरानी में गठित होगी मंडी चुनाव समिति

सार

गल्ला मंडी समिति में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है।नवीन मंडी में खाद्यान्न व्यापार समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। गल्ला मंडी समिति में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है। वहां आढ़तियों के दो गुट हैं। जिनके द्वारा अपने-अपने पक्ष में मंडी प्रशासन को चुनाव संबंधी प्रार्थना पत्र बीते दिनों दिए गए। इसको लेकर मंडी के सभापति ने तीन माह के अंदर जिला प्रशासन की निगरानी में चुनाव समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी में खाद्यान्न व्यापार समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव होना है। यहां लगभग छह सौ के करीब खाद्यान्न व्यापारी हैं। मंडी में आढ़तियों के दो गुट हैं। पिछले दिनों इन दोनों गुटों ने अपनी-अपनी चुनाव समिति का गठन कर दिया। वहीं एक पक्ष की कमेटी ने चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा मंडी प्रशासन को चुनाव संबंधी प्रार्थनापत्र दिए गए।
सात सितंबर को डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र में एक पक्ष द्वारा दूसरे की चुनाव समिति को फर्जी बताकर चुनाव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने चुनाव में झगड़े की आशंका भी व्यक्त कर दी। इसको लेकर मंडी सभापति अलंकार अग्निहोत्री ने मंडी में नियमावली 1995 के तहत चुनाव संबंधी प्रावधान न होने का हवाला दिया। कहा कि चुनाव समिति का गठन मंडी समिति व जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर हुआ है। उन्होंने तीन माह के अंदर सर्वसम्मति से चुनाव समिति का गठन मंडी समिति सहित जिला प्रशासन की निगरानी में करने की बात कही है। वहीं समिति को पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें