फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडी समिति पथ विक्रेताओं को पालिका की तर्ज पर देगी लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि उत्पादन मंडी में फुटपाथ पर बैठ कर चाय-समोसा की दुकानें करने वालों को नगर पालिका की तर्ज पर मंडी समिति लाइसेंस देगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इसमें नए विक्रेता शामिल नहीं किए जाएंगे, पहले से मौजूद लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। मंडी समिति में हर चौराहा और तिराहा पर चाय, नाश्ता के खोखा रख लिए गए हैं। ये मंडी की जगह का उपयोग कर रहे हैं लेकिन राजस्व नहीं देते।
विज्ञापन

ऐसे दुकानदारों को नगर पालिका की तर्ज पर अब मंडी समिति भी लाइसेंस देगी ताकि उनसे राजस्व लिया जा सके। लाइसेंस की समयावधि एक वर्ष रहेगी और मंडी प्रति वर्ष राजस्व बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होगी। एसडीएम एवं मंडी सभापति अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि मंडी सचिव अरुण यादव को नगर पालिका की तर्ज पर संचालित दुकानों को लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे राजस्व भी बढ़ेगा और दुकानदार भी सुगमता से कार्य कर सकेेंगे। अभी ये अवैध रूप से मंडी में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें