जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज में खंभे में लगी आग। संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर। नगर के मोहल्ला महावीरगंज में सुबह करीब आठ बजे हनुमान मंदिर के पास लगे बिजली के खंभे में फॉल्ट के बाद आग लग गई। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मंदिर के आसपास के व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों से बाहर सुरक्षित जगह पर आ गए। सूचना के करीब आधा घंटे बाद बिजली घर से शट्डाउन लिया गया।
आग लगने के बाद सुबह से लेकर दोपहर तक छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों कोपरेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दुकानदारों व मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। बता दें कि इससे पहले मगंलवार को बोहरान गली पर खंभा टूटने से लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी थी।
खंभों पर फैला है मकड़जाल
प्रत्येक पोल पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। जिसके चलते फॉल्ट होने पर किसी भी समय आग लग सकती है। विद्युत निगम द्वारा खंभों से तारों के जाल हटवाए जाने का प्रयास तक नहीं किया जाता है।