फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भात पहनाकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जयवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : जयवीर सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। शादी समारोह से पूर्व भात पहनाकर लौट रहे फिरोजाबाद के एक व्यक्ति की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड पर हुआ।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के एका थानांतर्गत गांव नगला नाहर के रहने वाले जयवीर सिंह (48) की हादसे में जान गई है। परिवार के भाई ओमवीर ने बताया कि जयवीर की बुआ सूरतपुर माफी थाना मिरहची में रहती हैं। उनके पुत्र की शादी होनी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भात की रस्म थी। जयवीर सिंह अपने पिता राजवीर सिंह व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ ट्रैक्टर से वहां गए थे। भात की रस्म पूरी होने के बाद शुक्रवार तड़के वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही वापस निकल आए थे। यहां शहर में आगरा रोड होते हुए वापस गांव जा रहे थे।
मोती गैस एजेंसी के पास जयवीर ने ट्रैक्टर रुकवाया और लघुशंका के लिए सड़क किनारे चला गया। इसी समय पीछे से आ रहा एक वाहन उसको टक्कर मारकर निकल गया। परिजन जयवीर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें