फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदियों के लिए ठंड से बचाव के करें इंतजाम

Wed, 20 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला कारागार पहुंचकर निरीक्षण किया। बंदियों के लिए ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज रविंद्र कुमार प्रथम, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह दोपहर के समय कारागार में पहुंचे। बंदियों से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी की। वहीं विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से स्वास्थ्य का हाल जाना। जिला जज ने बंदियों से पूछताछ करते हुए कहा कि जिनको केसों के निस्तारण में पैरवी के लिए सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है, वह लिखित रूप में प्रार्थनापत्र उपलब्ध करा सकते हैं। डीएम ने बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ख्याल रखने के निर्देश जेल अधीक्षक अमित चौधरी को दिए।
जेलर पीके कश्यप ने बताया कि जेल में निरुद्ध सभी बंदियों, कैदियों को पर्याप्त संख्या में ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए हैं। इसके साथ ही बैरकों के जंगलों पर हवा से बचाव के लिए पर्दे लगाए गए है। प्रत्येक बैरक के कैदियों के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। सीजेएम कामायनी दुबे, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, चिकित्साधिकारी उत्सव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें