फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस: बेकरी व्यापारियों को लगातार मिल रही बुकिंग

Wed, 20 Dec 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही लोग तैयारियों में जुट गए हैं। घर के लिए सजावटी सामान और उपहारों की खरीदारी की जा रही है। बाजार में क्रिसमस के लिए खास तरह के केक आए हैं। इनमें प्लम और फ्रूट कॉकटेल केक ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बेकरी व्यापारियों को लगातार एडवांस बुकिंग मिल रही हैं। ईसाई समाज के लोगों के घरों में क्रिसमस कैरल गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में रशियन, इटेलियन, ड्राईफ्रूट केक भी पसंद किए जा रहे हैं। बेकरी संचालक बब्बन मंसूरी ने बताया कि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा रम प्लम केक की मांग है। इस केक का ऑर्डर लोग एक महीना पहले ही दे चुके थे। आज भी कीकर की पुरानी लकड़ी की आग में सेंककर ये केक तैयार किए जाते हैं। लकड़ी के धुएं के कारण इसमें स्मोकी फ्लेवर आ जाता है। इसके साथ ही केक बनाने में बड़ी इलायची, अदरक, लौंग, काजू, किशमिश, अंगूर, मैदा, चीनी, आटा, सूजी, मक्खन आदि का प्रयोग किया जाता है।

घर-घर जाकर सुनाई गई कैरोल
ईसाई समाज से शिक्षक प्रभात ललित नॉक्स ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार की शाम को बच्चों ने घर-घर जाकर कैरोल गीत सुनाया। जिसके चलते घरों का माहौल काफी अच्छा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें