फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स-टेंपो में टक्कर, किशोर की मौत

Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव निधौली खुर्द के समीप मैक्स और टेंपो की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार किशोर धीरज की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दो भाई घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी टेंपो में बैठकर सब्जी मंडी आ रहे थे। फीरोजाबाद के थाना एका के गांव राजपुर निवासी महेश सब्जी व्यापारी है। शनिवार की सुबह वह बेटे धीरज, आकाश, आशीष के साथ टेंपो में बैठकर सब्जी खरीदने एटा मंडी आ रहे थे। सुबह करीब छह बजे थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द के समीप सामने से आ रही मैक्स से टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में धीरज की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। किशोर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें