फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में लगा कृषि निवेश मेला

Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कृषि निवेश मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को मिरहची पशु पैंठ में ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। मेले की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव ने की। कृषक मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ के वैज्ञानिक डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने मटर, सरसों, धान, गेहूं फसलों में बुवाई से पूर्व गंधक, यूरिया, डाई की सीमित मात्रा इस्तेमाल करने की सलाह दी। बेल वाली सब्जियों कद्दू, लौकी, तोरई की शकर प्रजातियां बोने पर अधिक जोर दिया। कृषि उप निदेशक जयप्रकाश ने आनलाइन पंजीकरण कराने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी विनोद शर्मा ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार यादव, एसएमएस मौहर सिंह वर्मा, सुधीर तोमर, एडीओ कृषि हरप्रसाद, घनश्याम सिंह, बीटीएम विनोद कुमार, टीए महेंद्र सिंह मौजूद रहे। मेले का संचालन एसएमएस सुधीर तोमर ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें