नगर पालिका के महिला कर्मचारीयों को वेबीनार के माध्यम से संम्बोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ ।संव
- फोटो : ETAH
एटा। पूरे प्रदेश में नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका की महिला कर्मचारियों को नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने रविवार को वेबिनार के माध्यम से संबोधित किया।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया। नगर पालिका में महिला कर्मचारियों व महिला पार्षद ने लैपटॉप के माध्यम से सीएम के निर्देशों को सुना। सीएम ने वेबिनार के माध्यम से विभिन्न योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ व महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया।
सीएम ने महिला पुलिस हेल्प लाइन, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय, सभासद निशा चौहान, छोटी देवी, महिला कर्मचारी कांति देवी, मीना आदि मौजूद रहीं।