फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महज 10 रुपये के विवाद में की गई थी महेश की हत्या

Mon, 26 Jun 2023 10:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फैजपुर निवासी महेश चंद्र की हत्या महज 10 रुपये के विवाद के चलते हुई थी। पुलिस ने नगला केहरी निवासी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसने अपराध भी कबूल किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर निवासी महेश चंद जाटव 12 जून की रात सड़क किनारे परचून के खोखे के बाहर सो रहा था। देर रात किसी ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने गांव नगला केहरी निवासी उल्फान उर्फ गुल्फाम उर्फ गुल्ला बंजारा को गिरफ्तार किया। उसने हत्याकांड को लेकर जो कहानी बताई। उसे सुन पुलिस के भी होश उड़ गए। हत्याकांड में महज 10 रुपये के विवाद के चलते अंजाम दिया गया था।
प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महेश चंद्र खोखे पर पेट्रोल बेचता था। घटना से कुछ दिन पहले उल्फान ने पेट्रोल डलवाया था। 10 रुपये कम पड़ने पर उसने बाद में आकर देने को कहा तो महेश ने मना कर दिया। इस दौरान गाली गलौज हुई और महेश ने उसकी बाइक खड़ी करा ली थी। इसके बाद उल्फान पैदल अपने घर गया और 10 रुपये लाकर महेश को दिए थे। घटना के बाद ही उसने बदला लेने की ठान ली थी। 12 जून की रात वह तमंचा लेकर महेश के खोखे पर पहुंचा। उसने देखा कि वह चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। आरोपी ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी और घर आकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
महेश की हत्या 10 रुपये के विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी। आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है। उसे जेल भेजा गया है। - राजेश कुमार, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें