फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महाशिवरात्रि आज, जलाभिषेक के लिए सजे शिवालय

Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड से एमपी के लिए कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर दिखा। कांवड़ियों के दल बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ दिनभर चलायमान रहे। प्रमुख शिवालयों-कैलाश मंदिर, जलेसर स्थित पूर्ण इच्छेश्वर महादेव मंदिर और परसोन के नाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को फूलमाला और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप दिया गया है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कैलाश मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की गई है। रविवार तड़के सुबह 4 बजे से कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं के सुचारू प्रवेश और निकास के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है। अन्य प्रमुख शिवालयों परसोन मंदिर और जलेसर के इच्छेश्वर महादेव मंदिर में भी पुलिस व प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर व्यवस्था मजबूत की गई है। व्यवसाई विकास अग्रवाल ने बताया कि रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास के पास व्यापारियों ने कांवड़ियों के लिए भोजन, ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की।




कैलाश मंदिर में दिनभर कार्यक्रमों की धूम
मंदिर के महंत धीरेंद्र झा ने बताया कि शिवभक्तों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तड़के 3:30 बजे आरती से दिन का शुभारंभ होगा। सुबह 4 बजे से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर की सफाई होगी। दोपहर 3 बजे से दर्शन के लिए मंदिर के पट फिर से खोल दिए जाएंगे। शाम 7 बजे नियमित आरती और रात 10 बजे बैंडबाजों के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




सेवा शिविरों में उमड़ी भीड़
विभिन्न स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर स्थापित किए गए, जहां भोजन-विश्राम और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं की गईं हैं। मार्ग से गुजरते कांवड़ियों को रोककर पानी, फल, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की सेवा में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे। महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव व उत्साह का यह स्वरूप शहर भर में देर रात तक देखने को मिला। शिवालयों की सजावट और कांवड़ियों की निर्बाध यात्रा ने पर्व की उमंग को और बढ़ा दिया।

शिवरात्रि पर आध्यात्मिक उत्सव आज, ब्रह्माकुमारी बहनें करेंगी आयोजन

फोटो- 28
एटा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को भव्य शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आध्यात्मिक अनुभूति, सत्संग व सकारात्मक जीवनशैली पर विशेष सत्र रखे जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शनिवार को ऊषा दीदी ने कहा कि भाग-दौड़ भरे जीवन में आध्यात्मिकता आवश्यक हो गई है। बताया कि आज से होली मोहल्ला स्थित डॉ. लोकमान दास स्कूल के सामने विशेष आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ होगा। इसमें ध्यान, योग, मूल्य शिक्षा तथा जीवन प्रबंधन पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। संवाद

शहर के रेलवे रोड से एमपी के लिए कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए। संवाद

शहर के रेलवे रोड से एमपी के लिए कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें