फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मदरसा परीक्षा को बनाए तीन केंद्र

Fri, 02 Feb 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मदरसा की कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा को लेकर तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसको लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया मदरसा की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की कामिल व फाजिल की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रहीं है। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा श्री एलबीएस इंटर कॉलेज जैथरा, प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय जलेसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया श्री एलबीएस इंटर कॉलेज जैथरा में 30, प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज 115 व राजकीय महाविद्यालय जलेसर में 63 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शिक्षा परिषद से जो निर्देश आए हैं। उसके अनुसार कराई जाएगी। परीक्षा को सुचितापूर्ण कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें