फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करतला में महिलाओं को नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Mon, 16 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिशन शक्ति-4 के तहत सोमवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मरथरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें सुरक्षा और आत्मरक्षा के टिप्स भी बताए गए।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि छात्राओं, बालिकाओं और किशोरियों को छोटी से छोटी घटना को भी छिपाना नहीं है। उन पर छेड़छाड़, छींटाकशी, अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाना है। ऐसे लोगों की शिकायत सबसे पहले अपने माता-पिता से करें और बाद में पुलिस को जरूर बताएं। ताकि बेटियों के साथ हरकतें करने वालों के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई कर हमेशा के लिए शांत कर दिया जाए।
सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने कहा कि बेटियां अपने साथ होने वाले जुल्म को कतई सहन नहीं करें, तत्काल शिकायत पुलिस में दर्ज कराएं। शिकायत नहीं करने से अपराधियों के हौसले बढ़ जाते हैं और वह निरंतर वारदातें करते रहते हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तत किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया कि बेटियों को निरंतर पढ़ाने पर जोर दें। उनको चूल्हा-चौका तक ही सीमित न रखा जाए। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इसके साथ ही जैथरा में सीओ सुधांशू शेखर, सकीट में सीओ संगम मिश्रा और थानाध्यक्ष रिजोर अल्का तोमर ने जागरूक किया। अवागढ़ और मिरहची क्षेत्र में लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें