फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने वकील को पीटा, हमलावरों ने साली से अंगूठी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा में अधिवक्ता और उसके परिवार से मारपीट के मामले में सोमवार शाम को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को वकीलों ने मामले को लेकर हड़ताल की। अधिवक्ता ने मारपीट और साली से अंगूठी छीनने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार को अधिवक्ता कौशल किशोर से मारपीट की गई थी। आरोपियों ने अधिवक्ता की साली से अंगूठी छीन ली थी। मामले में अधिवक्ता की पत्नी परवीन ने हरि दर्शन पुत्र परसादी निवासी लालपुर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।


उधर, नयागांव थाना क्षेत्र में रवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी अलियापुर ने गांव के ही मुकेश पुत्र रनवीर समेत चार लोगों के खिलाफ बहन से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव टपुआ में संजय पुत्र रामौतार ने राजेश पुत्र इंद्रपाल समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 

जलेसर थाना क्षेत्र में नूंहखास निवासी सतीश पुत्र नन्नूमल ने सनी पुत्र डंबर सिंह गांव ऊधऊ फिरोजाबाद के खिलाफ मारपीट कर जेब से रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जलेसर थाने में एक युवती ने मोहल्ला अग्रयान निवासी जितेंद्र पुत्र रिषी कुमार समेत दो के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बागवाला क्षेत्र के अतिवीर पुत्र बाबूराम ने दाताराम पुत्र सौपाली समेत चार के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें