फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किसानों की लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप कृषि निदेशक कार्यालय में किसानों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इन किसानों की अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त खाते में नहीं पहुंची है। कई बार कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। साथ ही कई बार दस्तावेज भी दे चुके हैं। शुक्रवार को भी कार्यालय पर किसानों की भीड़ कतारों में जुटी थी।
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख किसान पंजीकृत हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त के रूप में तिमाही दो हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन कुछ किसानों के दस्तावेज में त्रुटि होने की वजह से सम्मान निधि लटक गई है। इसकी वजह से कार्यालय में कई बार दस्तावेज देने के बाद भी अभी तक सम्मान निधि नहीं मिल पाई है। किसी की पांच किस्त तो किसी दस किस्त आने के बाद किस्त आना बंद हो चुकी है। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय में किसान अपने दस्तावेजों में त्रुटि सही कराने के लिए कतार में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें