फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकपाल ने गढि़या जगन्नाथ में की मनरेगा कार्यों की जांच

Tue, 12 Aug 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ में निजी भूमि पर मनरेगा कार्य कराए जाने की शिकायत पर मंगलवार को लोकपाल की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलीगंज और राजा का रामपुर थाने का फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने मनरेगा कार्य की जांच करते हुए मजदूरों और ग्रामीणों से वार्ता की। जिज्ञासावश लोग मकान की छत पर खड़े होकर कार्रवाई को देखते रहे। जांच के बाद लोकपाल विनय शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान के निजी भूमि पर मनरेगा से कार्य कराए जाने की गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी।
इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम उनकी अध्यक्षता में जांच कर रही है। एपीओ अमरदीप तिवारी, पंचायत सचिव ललित, तकनीकी सहायक हरीश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें