फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भ्रष्टाचार की लोकायुक्त जांच पूरी, पालिका से मांगा जवाब

Fri, 13 Sep 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर पालिका परिषद जलेसर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर लोकायुक्त जांच पूरी कर ली गई है। अब इस भ्रष्टाचार को लेकर पालिका से जवाब मांगा गया है। जिसके बाद लोकायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर के महावीगंज निवासी पवन तिवारी ने शिकायत की थी। लोकायुक्त द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने 10 सितंबर को विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जांच पूरी कर ली है। गठित टीम के अध्यक्ष एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि पालिका द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पर विभिन्न जगह कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें कार्यों के बिल-बाउचर के साथ अभिलेखों का 10 सितंबर को निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के बारे में पालिका से जवाब मांगा है। पालिका का जवाब आने पर रिपोर्ट बनाकर लोकायुक्त को भेजी जाएगी।
विदित हो कि लोकायुक्त को शिकायत भेजी शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा अपने शपथ-पत्र के साथ पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यो में भ्रष्टाचार के सबूत भी दिए थे। जिसमें डीएम एटा द्वारा एसडीएम जलेसर, बीडीओ जलेसर तथा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को चयनित कर जांच सौंपी थी। एसडीएम जलेसर अनुसार जांच कार्य 3 दिन में पूर्ण होकर जांच रिपोर्ट लोकायुक्त के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें