फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर 45 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा बाबूगंज स्थित गार्मेंट बाजार। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलविदा जुमा 22 मई के साथ ही ईद की खुशियां छाने लगेंगी। 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं इससे जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर निराशा के भाव छाए हुए हैं। वह असमंजस में हैं कि ग्रीन जोन में शामिल जिले के कारोबार को खुलने की छूट मिलेगी या नहीं। यदि छूट नहीं मिली तो करीब पचास करोड़ का रेडिमेड, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, सहित ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी आदि का कारोबार प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन

ईद और शादी के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने जनवरी और फरवरी में ही माल मंगा लिया था। इसमें ईद के मद्देनजर चिकिन कढाई के लखनवी कुर्ता-पाजामा सहित शर्ट, टी शर्ट, जींस सहित पेंट आदि का स्टॉक कर लिया गया। शादी का सीजन तो पिट ही गया, अब ईद पर भी दुकानदारी न होने के कारण इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर निराशा के भाव हैं।
रेडिमेड के थोक व्यापारी बताते हैं कि यदि ईद पर बाजार नहीं खुला तो करीब 35 करोड़ का रेडीमेड का व्यापार प्रभावित होगा। वहीं, ईद पर कॉस्मेटिक्स की बड़े पैमाने पर खरीदारी होती है। इसमें महिलाएं सजने के लिए बिंदी, चूड़ी, क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक सहित शृंगार के अन्य आयटम की खरीदारी करती हैं।
विज्ञापन

वहीं सहित युवा क्रीम और सेंट की खरीदारी के साथ गिफ्ट भी देते हैं। बाजार सूने होने से जहां भरा माल एक्सपायर होने लगा है। वहीं करीब पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा।
गोदामों में भरा है फुटवियर
फुटवियर कारोबारियों ने बड़ी मात्रा में चप्पल, जूते, सैंडल, जूतियां आदि का स्टॉक कर लिया था। बाजार न खुलने के कारण गोदामों में भरा रह गया है। इसके चलते दुकानदार परेशान हैं। गोदामों में जहां इन्हें चूहे कुतरने लगे हैं। वहीं नई डिजाइन, वैरायटी और कलर का माल गोदामों में ब्लाक हो गया है। इससे कारोबारियों के चेहरों पर शिकन है।
ऑर्टीफिशियल ज्वैलरी, चश्मे, घड़ी और टोपी सहित बच्चों के खिलौनों आदि का कारोबार भी होता है। लोग जहां बच्चों को खिलौने ईदी के रूप में गिफ्ट करते हैं। शहर में इस कारोबार से संबंधित करीब 1500 दुकानों में माल भरा पड़ा है। यहां भी करीब पांच करोड़ रुपये का बाजार प्रभावित होने की आशंका है।
गोदामों में भरा पड़ा है माल
लॉकडाउन में रेडीमेड के थोक और रिटेल का बाजार बाबूगंज दो माह से पूरी तरह बंद है। दुकानदारों का गोदाम में माल भरा पड़ा है। यदि ईद पर बाजार नहीं खुला तो करीब 35 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा।
-मो. साबिर, अध्यक्ष बाबूगंज बाजार
फरवरी में आ गया था सामान
गांधी मार्केट रेडीमेड कपड़ों के शोरूमों का बाजार है, यहां बड़ी संख्या में लोग ईद पर लेटेस्ट फैशन और डिजाइन के कपड़े खरीदते हैं, जनवरी-फरवरी में ही दिल्ली से माल मंगा लिया, अब गोदामों में पड़ा हुआ है।
जावेद, रेडीमेड कारोबारी
कारोबार में बड़ा नुकसान होगा।
ईद और शादी विवाह के सीजन को देखते हुए बड़ी मात्रा में माल मंगाया था। वहीं पुराना माल भी भरा पड़ा है। अब तो यह एक्सपायरी भी होने लगा है। इससे इस कारोबार को लॉकडाउन में बड़ा नुकसान होगा।
-विनय गुप्ता, कास्मेटिक्स कारोबारी
ईद पर चश्मों के साथ ही परफ्यूम, घड़ी, सेलफोन का कारोबार होता है। लॉकडाउन में यह सभी कारोबार ठप हैं, इसके हाल-फिलहाल गति पकड़ने की संभावना नही है, बड़ा घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

-तौसीफ खान, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें