फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जनपदों से जिले में आए 59 प्रवासी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद मजदूर। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार को रोडवेज की 5 बसों से 59 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बस स्टैंड पर सभी का परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें एसीसी कॉन्वेंट में क्वारंटीन कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में बस्ती, बहराइच, रायबरेली, गोंडा डिपो की बसों से जिले में 59 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। उनका आधारकार्ड से नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रजिस्टर पर अंकित किया। स्वास्थ्य परीक्षण में तीन श्रमिकों में बुखार की शिकायत मिली। इस पर स्वास्थ्य टीम द्वारा उन्हें सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया। वहीं अन्य छप्पन श्रमिकों को एसीसी कॉन्वेंट स्कूल में क्वारंटीन कराया गया।
गुजरात से लौटे 172 श्रमिक
जनपद के श्रमिक गुजरात में ईट भट्टा पर काम करने के लिए चले जाते हैं। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया। वहीं सभी श्रमिक गुजरात में फंस गए, जहां 172 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण पोर्टल पर कराया। शुक्रवार की सुबह सभी श्रमिक गुजरात से जिले में पहुंचे। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को असीसी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया। स्कूल के नोडल अधिकारी मनोज गिरी ने बताया कि अभी सेंटर पर 235 प्रवासी मजदूर रुके हुए हैं। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलते ही सभी को उनके घर पहुंचाकर होम क्वारंटीन की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें