फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुला, चेतावनी के बाद भी झुंड में खरीदारी करते दिखे लोग

विज्ञापन
सैनिक पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में बिना मास्क झुंड में खरीदारी करते लोग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन के 42 दिन बाद भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को सैनिक पड़ाव में लगे सब्जी बाजार में भी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। कोरोना संक्रमण की चेतावनी के बाद भी लोगों ने झुंड में ही खरीदारी की। उधर, जीटी रोड पर भी रेहड़ी वालों के बीच मात्र एक फिट की दूरी थी। वे आम दिनों की तरह ही रेहड़ी लगाकर खड़े दिखे।
विज्ञापन

जिला ऑरेंज जोन में है। इसके चलते जरूरी दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को शहर में मुख्य बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों की भारी भीड़ बाजार में उमड़ी। आलम यह था कि कई दुकानों पर दुकानदार व ग्राहकों द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। वहीं, बाजार में तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी हुई तैनात थी।
जीटी रोड पर तो पहले की तरह रेहड़ी पर फल लगाकर विक्रेता लाइन से खड़े थे। जमीन पर गल्ला आदि खाद्यान्न फड़ की दुकानों पर लोग भीड़ लगाए खड़े थे। शहर के रेलवे रोड स्थित सब्जी बाजार में भी लोग झुंड बनाकर सब्जियां खरीद रहे थे।
विज्ञापन

वाहनों को कतार में खड़ा कराया
सैनिक पड़ाव पर सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों के वाहन आ रहे थे। वाहनों को पुलिस द्वारा लाइन से खड़ा कराया गया, लेकिन सामाजिक दूरी की तरफ किसी का ध्यान नहीं था।
सस्ती हुईं सब्जियां
सुबह को ही लगने वाली मंडियों में सब्जियों के रेट गिर गए हैं। सात से दस बजे तक खुलने वाली मंडी में अधिक बिक्री न होने से इनके रेटों में कमी आई । टमाटर, बैगन, गोभी, पालक जैसी सब्जियां दस रुपये किलो में बिक रही हैं। वहीं आलू 15 रुपये किलो तक आ गया है।
घंटाघर पर उमड़ी भीड़
शहर के मुख्य बाजार घंटाघर पर अधिकतर दुकानें खुली थी। वहीं दुकानों पर भीड़ लगी थी। एक दुकान पर झुंड बनाकर लोग खड़े थे। यहां पर लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। यही हाल हाथी गेट पर था।
लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। शहर का बाजार सुबह सात से 10 ही खुलेगा। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए व्यापारियों से कहा गया है। अगर पालन नहीं हो रहा है तो लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें