फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार के ऋण के लिए पालिका में लगी लोगों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन के आदेश पर नगर पालिका की तरफ से गरीब तबके के लोगों, रेहड़ी और पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इसका पंजीकरण कराने के लिए बुधवार को पालिका में लोगों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन तक नहीं किया गया। वहीं, वेबसाइट की स्पीड भी बहुत धीमी चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका में अभी तक ऋण के लिए 6 सौ 91 आवेदन आए जिसमें सिर्फ 64 लोगों के ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण कराने पहुंचीं महिला माला देवी ने बताया कि 10 हजार रुपये के ऋण के लिए पालिका के तीन से ज्यादा चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है।
वहीं, राजकुमारी, हिना और प्रेमवती ने बताया कि ऋण के लिए कोई सटीक जानकारी भी नहीं दे रहा है। न कहीं फॉर्म मिल रहा और न ही कोई जानकारी दे रहा है। वहीं, ईओ दीप वार्ष्णेय ने बताया कि पालिका द्वारा पथ विक्रेता व रेहड़ी खोमचा वालों को 10 हजार का ऋण देने की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। वेबसाइट व्यस्त होने की वजह से पंजीकरण होने में दिक्कत आ रही हैै। वेबसाइट खुलने के बाद ही पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें