फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर में घुसा लोडर वाहन, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक लाखन सिंह राजपूत का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। पिलुआ क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर सोमवार की देर रात कैंटर में लोडर वाहन टकराया गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि दो साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

झंडा मैदान उतेपा थाना बिल्हौर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि भाई लाखन सिंह राजपूत (43) वाहन चालक थे। वह सोमवार को लोडर वाहन में कबाड़ लेकर दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही छोटू और अनिल भी सवार थे। रास्ते में कस्बा व थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर उनका वाहन पीछे से कैंटर में जा टकराया।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ही एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने लाखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटू और अनिल को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
एक माह पूर्व ही हुई थी बेटी की गोदभराई की रस्म
सुशील कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले ही लाखन सिंह ने अपनी बेटी अंजलि का विवाह तय किया था। उसी समय गोद भराई की रस्म भी कर दी गई थी। फरवरी में बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी के हाथ पीले होने से पहले ही पिता की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन कानपुर से एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की टीम हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में घायल लाखन की मौत हो गई और उसके दोनों साथियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें