फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चाय में गिरी छिपकली, पीकर शादी वाले घर के 14 लोग बीमार

Sat, 24 Jun 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला भज्ज में शादी वाले घर में बनी चाय में छिपकली गिर गई। इस चाय को पीकर 14 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनको अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वस्थ होने पर सभी गांव चले गए। गांव के बालकराम की पुत्री रोशनी का विवाह रविवार को होना है। जहां रिश्तेदार एकत्रित हो चुके हैं। शनिवार सुबह सभी के लिए चाय बनाई गई। किसी तरह इसमें छिपकली गिर गई और किसी को जानकारी नहीं हुई। सभी ने चाय पी ली। जब चाय का बर्तन खाली हुआ तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। कुछ समय बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। जी मिचलाने, उल्टी की समस्या हुई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ते देख कमला देवी, प्राची, शिवानी, सहाना, शिवांग, योग्यता, शिखा, अभिराज, ज्ञान देवी, ममता, विमला, रवि, शीटू, अमन को सुबह करीब 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया और सुबह करीब 8.30 घर भेज दिया गया। विमला देवी ने बताया कि अपने भाई की लड़की की शादी में आई हैं। घर में चाय बनी थी इसमें छिपकली गिरने की जानकारी नहीं हुई। तबीयत खराब हुई तो समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दवा दी है।
डॉ. अखलाक खान ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार दिया गया है। साथ ही सलाह दी गई है अगर किसी भी मरीज को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत हो तो तुरंत अस्पताल आकर बताएं। किसी भी हाल में लापरवाह न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें