फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली गिरने से अंबरपुर में महिला घायल, सिमराऊ में 32 बकरियां मरीं

Sun, 25 May 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अंबरपुर में गिरी मकान की छत।  - फोटो : अंबरपुर में गिरी मकान की छत।
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर रिजोर में रविवार की सुबह आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय घर में कबीरदास की पत्नी रेशमा देवी खाना बना रही थी। गांव वालों ने बताया कि अचानक बिजली गरज के साथ मकान पर गिरी और छत ढह गई। इसके मलबे में दबने से रेशमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कबीरदास और बच्चे उस समय घर से बाहर थे। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

फार्म में गिरी बिजली
जलेसर। क्षेत्र के गांव सिमराऊ के राकेश बघेल बकरी पालन करते हैं। उनके फार्म में 200 से अधिक बकरियां थीं। रविवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश में गड़गड़ाहट के साथ उनके फार्म पर बिजली गिरी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने पर फार्म पर मौजूद कर्मचारी और गांव के लोग सहम गए। देखने पर मालूम हुआ कि फार्म पर बिजली गिरने से 32 बकरियां मरी पड़ी थीं। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार वाजिद अली मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम भावना विमल ने बताया कि पीड़ित पशुपालक के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। शासन से अधिक से अधिक मदद दिलाने को प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें