एटा। शहर में ठंडी सड़क व रेलवे रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते दोनों फीडर चार घंटे के लिए बंद रहे। इससे शहर के छह मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर में इन दिनों रेलवे रोड व ठंडी सड़क पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी के चलते जल निगम व पालिका द्वारा चार घंटे के लिए रेलवे रोड फीडर व नगर पालिका क्षेत्र के फीडर को बंद करने की बात कही गई। रविवार को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक दोनों फीडर की आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते इंद्रपुरी, संतोष नगर, शांति नगर , इस्लाम नगर सहित शहर के छह मोहल्लों की बिजली गुल रही। बिजली चार घंटे गुल होने से मोहल्ले के लोग परेशान दिखे।