कासगंज में दीपावली पर्व के मौके पर बाजार के भवनों में हुई साज सज्जा
- फोटो : KASGANJ
एटा। दीप पर्व के दो दिनों में लोगों ने उपभोक्ताओं ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की 70 लाख यूनिट से अधिक की बिजली फूंक दी, जो अन्य दिनों से 25 लाख यूनिट अधिक है। अनवरत मिली आपूर्ति से बढ़ी रिकार्ड खपत दशक में सर्वाधिक है।
लोगों ने पर्व को उत्साह के साथ मनाया। आतिशबाजी, मिष्ठान-पकवान पर खर्च करने वाले इन लोगों ने बिजली भी जमकर खर्च की। दीपावली की रात घर-घर हुई बिजली की सजावट ने बिजली का खर्च भी बढ़ा दिया। उपभोक्ताओं की जेब पर इसका बोझ भले ही अगले माह के बिल में पड़ेगा। लेकिन बिजली विभाग ने तो इसका आंकलन भी कर लिया है। विभाग के अनुसार दीपावली के दो दिन में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की बिजली उड़ा दी, जो आम दिनों से सवा करोड़ रुपये अधिक है। कहा जा सकता है कि केवल सजावट में सवा करोड़ रुपये की बिजली फूंक दी।
दीपावली के दो दिनों में जिले में साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की 70 लाख यूनिट बिजली खर्च हुई। जो आम दिनों से 25 लाख यूनिट अधिक है। जिले में 1.84 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं।
सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता
जिले में कुल विद्युत उपभोक्ता-184400
शहरी खंड के उपभोक्ता-28046
ग्रामीण खंड प्रथम के उपभोक्ता-76917
ग्रामीण खंड द्वितीय के उपभोक्ता-79437