कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : ETAH
एटा। लेखपाल संघ को शुक्रवार को अटेवा संगठन ने अपना समर्थन दिया। अटेवा के जिलाध्यक्ष ने कहा वह मांगों को लेकर लेखपालों के समर्थन में हैं, उनकी मांगे जायज है। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बीते 12 दिनों से हड़ताल हैं। इसके चलते राजस्व सहित आईजीआरएस पोर्टल व अन्य सभी कार्य बाधित हो रहे हैं। वहीं किसान सम्मान निधि का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर किसान परेशान हैं, वह तहसील से लेकर लेखपालों को धरना स्थल तक का चक्कर काट रहे हैं।
वहीं शुक्रवार को अटेवा संगठन ने लेखपाल संघ को अपना बिना शर्त समर्थन दिया। उनका कहना था कि मांगें जायज हैं, उनको पूरा करना चाहिए। लेखपाल संघ के जिलामंत्री सुरेश चंद्र ने बताया कि जब तक प्रांतीय नेतृत्व कुछ नहीं कहता तक तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को हमारी मांगे माननी होंगी। जिलाध्यक्ष नेम सिंह वर्मा ने कहा कि प्रांतीय महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने किसी भी राजनीतिक पार्टी से समर्थन लेने के लिए मना किया है। इसलिए लेखपाल किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष मोहित यादव, अमर सिंह, राजकुमार सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे। संवाद