फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने जारी रखा अदालतों का बहिष्कार और धरना

सार

बार एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का दसवें दिन बुधवार को भी बहिष्कार जारी रखा।बार एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह शाक्य ने कहा इन अधिकारियों के खिलाफ पहले भी हड़ताल की जा चुकी है।जो अधिकारियों की सांठगांठ से धन उगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज। बार एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों का दसवें दिन बुधवार को भी बहिष्कार जारी रखा। वहीं पुरानी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता ओमहरि सक्सेना ने कहा अधिकारियों के द्वारा कोई भी कार्य न्याय संगत नहीं होता है। राजस्व विभाग की गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए आदेश पारित कर दिए जाते हैं। जिससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। यहां तक अधिवक्ता की अनुपस्थिति में एकतरफा आदेश तक कर देते हैं। बार एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह शाक्य ने कहा इन अधिकारियों के खिलाफ पहले भी हड़ताल की जा चुकी है।
जो आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई। लेकिन अधिकारियों के द्वारा कार्यों में कोई सुधार नहीं किया गया। इस बार लड़ाई आरपार की है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में प्राइवेट कर्मचारियों का कब्जा है। जो अधिकारियों की सांठगांठ से धन उगाही करते हैं।
विज्ञापन

जल्द ही बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी जानकारी देगा। अमरनाथ गुप्ता, बलवीर सिंह यादव ,बासुदेव सिंह शाक्य, रामवीर पांडे, राम तीरथ दीक्षित, राकेश कुमार दीक्षित, अनिल अवस्थी, आनंद शाक्य, प्रमोद कुमार मिश्रा अधिवक्ता धरने में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें