फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वकील साहब चेंबर पर आओ आपका इंतजार कर रहे हैं... पहुंचते ही कर दी पिटाई

Tue, 30 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने विपक्षी अधिवक्ता को फोन कर कहा कि वकील साहब चेंबर पर आ जाओ हम आपका इंतजार कर रहे हैं। आरोप है कि वहां पहुंचते ही पीटने लगे। बचाने पहुंचे अधिवक्ता के पुत्र को भी ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद पचौरी ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे फोन आया कि वकील साहब चेंबर पर आ जाओ हम आपका इंतजार कर रहे हैं। वहां पहुंच कर देखा तो एक मुकदमे में विपक्षी जगवेश कुमार, उसकी मां व दो अन्य बाइक सवार खड़े हुए थे। हमारे पहुंचते ही चेंबर के अंदर आकर बैठ गए। बोले कि मेरी पत्नी कोमल की फाइल दे दो आज तारीख है। तो हमने कहा कि आप अपने अधिवक्ता से फाइल निकलवाओ। यह सुनकर जगदीश व उसके साथी झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर मेरा बेटा माधव पचौरी चेंबर पर आया और इन लोगों को रोकने का प्रयास किया।
इतने में जगदीश व उसकी मां बाहर से ईंट उठाकर लाए और हम दोनों के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे बेटे के सिर में गहरी चोट आई और खून बहने लगा। इतना ही नहीं, यह लोग हमको पीटने लगे। आसपास के अधिवक्ता बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुछ लोगों ने भाग कर जगवेश की मां को पकड़ लिया। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें