एटा। अलीगंज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह को तहसील में ज्ञापन दिया। कहा कि दाखिल-खारिज पत्रावलियों पर समय से आदेश नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताईं।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आदेश होने के बाद भी काफी समय से कंप्यूटर में रिकॉर्ड अपलोड नहीं किया जा रहा। बड़ी संख्या में ई-परवाना लंबित पड़े हैं। मृतक की विरासत ऑनलाइन के बाद क्षेत्रीय लेखपाल निरस्त कर देते हैं। दो-तीन बार ऑनलाइन होने के बाद भी विरासत नहीं हो रही है। अंश खतौनी में गलत दर्ज हुए अंश को सुधार कराए जाने, विवादीत-अविवादीत पत्रावली पटल पर अधिवाक्ताओं के मांगने पर समय पर उपलब्ध कराने आदि की मांग भी की। संवाद