फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसने से होता है जिंदगी के लम्हों में इजाफा

विज्ञापन
शहीद पार्क में सुबह सुबह योग करती महिलाएं । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विश्व प्रसन्नता दिवस आज संपूर्ण विश्व में मनाया जाएगा। वैसे तो इंसान को हर वक्त प्रसन्न रहना चाहिए पर यदि वह इस एक दिन भी यदि प्रसन्न रहता है तो उसकी जिंदगी के लम्हों में इजाफा हो जाता है। चेहरे पर प्रसन्नता और खुशी के भाव जहां स्वयं के लिए वरदान साबित होते हैं, वहीं आसपास के लोगों के मुरझाए चेहरों को भी खिला देते हैं। इससे शरीर की बाहरी सुंदरता में ही इजाफा नहीं होता, शरीर के रोम-रोम से खुशी बरसती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अंकित गुप्ता ने बताया कि हम जितना स्वस्थ और मस्त रहेंगे हमारे चेहरे की रंगत उतनी ही खिली-खिली रहेगी। मनोचिकित्सक डॉ. प्रवीन का कहना है कि आधुनिक चकाचौंध में व्यक्ति की लाइफ स्टाइल बदल रही है। लोगों को सुबह जल्दी उठना चाहिए, एक घंटा कम से कम टहलना और व्यायाम करना चाहिए। मोबाइल में कम समय दें। इस सबसे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और व्यक्ति के अंदर प्रसन्नता आएगी। कारण, आपाधापी भरे जीवन में लोगों की प्रसन्नता खोती जा रही है। इसके लिए जरूरी है कि सुबह-शाम परिवार और समाज के बीच बैठें, हंसें और बतियाएं तो बीमारियों का शिकार नहीं होंगे।
यश योग समिति रोज हंसाती है लोगों को
यश योग समिति के संस्थापक यशवीर सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2005 से शहर में तीन स्थानों पर योग के शिविर लगाए जाते हैं। इनमें शांति नगर, कलक्ट्रेट और शहीद पार्क में सुबह पांच बजे से अधिकारी, व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रतिभाग करती हैं। यहां योग के साथ ही महिलाओं और पुरुषों को सुबह-सुबह हंसाने का काम भी किया जाता है, जिससे उनके दिलो-दिमाग में ताजगी का अहसास हो। उन्होंने बताया कि पहले एक स्थान पर शिविर लगता था, लोगों की डिमांड को देखते हुए अब तीन स्थानों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें