फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैसे हुई एमआर की मौत? सीढ़ियों पर पड़ी थी लाश, मकान मालकिन ने देखा...तो निकल गई चीख

Fri, 09 Aug 2024 12:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एमआर का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
 
विज्ञापन
सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर के मोहल्ला शांतिनगर में बृहस्पतिवार सुबह मकान की तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एमआर का शव मिला। पूजा करने के बाद छत पर जल चढ़ाने जा रही मकान मालिक की पत्नी ने शव को देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की और सबूत जुटाए।
विज्ञापन

 

मृतक के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि मृतक एमआर उदय सिंह (30) गांव बाजीगढ़ी थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह एक वर्ष से शांतिनगर में श्यामवीर सिंह के मकान में दूसरी मंजिल पर अकेला किराए पर रह रहा था। श्यामवीर की पत्नी लता सोलंकी ने बताया कि रोज की तरह ही बुधवार की शाम भी लगभग 8:30 बजे उदय सिंह अपने काम से वापस आया और कमरे में चला गया। प्रतिदिन आने के बाद आवाज लगाकर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने को बोलता था, लेकिन बुधवार को उसने किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं लगाई। सीधा अपने कमरे में चला गया था।

 
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पूजा पाठ करने के बाद जब जल चढ़ाने तीसरी मंजिल की छत पर जा रही थी। तभी रास्ते में सीढ़ियों पर उसका शव देखकर चीख निकल गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली नगर पुलिस प्रभारी अरुण पवार और फोरेंसिक टीम के साथ ही फील्ड यूनिट भी पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें