फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य’ ने रेल सुविधा की मांग उठाई

Wed, 28 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था ‘लक्ष्य’ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रेल राज्यमंत्री संजय सिन्हा से मुलाकात कर जिले के लिए रेल सुविधाओं की मांग की। ज्ञापन में कासगंज-एटा लाइन का विस्तार एवं एटा-आगरा के बीच इंटरसिटी चलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई हैं।
विज्ञापन



रेल बजट की दस्तक के साथ ही रेल विस्तार की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को ‘लक्ष्य’ प्रमुख नीरज गुप्ता के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने रेल राज्यमंत्री को बताया कि 18 लाख की आबादी वाले जिले में यातायात सुविधाएं नहीं हैं। छह दशक पूर्व स्थापित रेल लाइन का विस्तार नहीं हो सका है। इसके बावजूद स्थानीय स्टेशन से विभाग को 25 करोड़ रुपये सालाना का राजस्व मिल रहा है। ‘लक्ष्य’ प्रमुख ने पूर्व प्रयासों के बारे में बताया कि मनमोहन सरकार में एटा-कासगंज रेल लाइन का सर्वे हो चुका है। 213.28 करोड़ के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव योजना आयोग को भेजा गया था। धन के अभाव में यह योजना आज तक परवान नहीं चढ़ सकी।


गुप्ता ने जनपदवासियों की सुविधा के लिए एटा-कासगंज रेल विस्तार एवं एटा-आगरा के बीच इंटरसिटी स्वीकृत करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार रेल राज्यमंत्री ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सत्य प्रवीन गुप्ता, विनीत प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह शाक्य, धनंजय सिंह भदौरिया, शिव कुमार सिंह, दुष्यंत यादव, प्रदीप भामाशाह, आनंद कुमार और शीलेंद्र कुमार थे।
विज्ञापन




नहीं बढ़ी रेल सुविधाएं
छह दशक पूर्व स्थापित रेल लाइन का विस्तार नहीं हो सका है। ऐसे में आज भी यहां से टूंडला के बीच एकमात्र शटल संचालित है। यह सुबह-शाम को अप-डाउन करती है। सर्दियों के दिनों में सुबह की ट्रिप भी बंद हो जाती है। इसके चलते लोग ट्रेन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें