फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरा में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से सात मकान जले

Wed, 10 May 2017 11:25 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
लहरा में आग से जला सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
लहरा में बुधवार सुबह कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के सात मकान चपेट में ले लिए। इन मकानों में रखा अनाज, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तेज हवा चलने के कारण कूड़े के ढेर में पड़ी आग धधक उठी और एक चिंगारी उड़कर रामजी लाल की झोपड़ी पर जाकर गिरी। इससे  उनके मकान में आग लग गई। बताया गया कि तीन दिन पहले ही रामजीलाल के बेटे सर्वेश की शादी हुई थी, घर में काफी समान रखा हुआ था। घर में बंधे दो पशु भी झुलस गए। रामजीलाल के भाई राजकुमार, जुगले, जवाहरलाल, राजेश, रणसिंह, रामवीर के घरों में भी आग पहुंच गई। इससे उनके भूसे की बुर्जी, अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मी क्षति का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें